फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के राशन डिपो में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी

Sat, 05 Jun 2021 02:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को डिपुओं में 3 दालें, 2 लीटर तेल, 600 ग्राम प्रति उपभोक्ता चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। लेकिन अब चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
चीनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में चीनी दी जानी है। ऐसे में चीनी के दाम 3 से 4 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। अब या तो यह बढ़ोतरी या तो सरकार वहन करेगी या फिर उपभोक्ताओं से ज्यादा कीमत वसूली जाएगी।  खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 5 जून के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे लाया जाएगा। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को डिपुओं में 3 दालें, 2 लीटर तेल, 600 ग्राम प्रति उपभोक्ता चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है।

विज्ञापन


आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। गरीब परिवारों को 19 रुपये और एपीएल उपभोक्ताओं को 30 रुपये के हिसाब से चीनी दी जा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी मानसी सहाय ने बताया कि डिपुओं में आधा और एक किलो की पैकिंग में चीनी उपलब्ध कराई जानी है। रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़े दाम या सरकार देगी या फिर उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। उपभोक्ताओं की अक्सर शिकायत रहती है कि उन्हें गीली चीनी मिल रही है। ऐसे में पैकेट बंद लिफाफे में चीनी दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें