फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में पहली बार पटवारियों की राज्य कॉडर पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 17 Dec 2025 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पटवारी परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की हिमाचल में कहीं भी सेवाएं ली जाएंगी। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से ली जाएगी। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में पहली बार पटवारियों की स्टेट कॉडर पर भर्ती होने जा रही है। अभी तक पटवारियों का जिला कॉडर होता था। राजस्व विभाग ने नियमों में संशोधन कर अब इसे स्टेट कॉडर बनाया है। पटवारी परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की हिमाचल में कहीं भी सेवाएं ली जाएंगी। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से ली जाएगी। राजस्व विभाग में कुल 530 रिक्तियों को भरा जा रहा है। 16 जनवरी, 2026 तक उम्मीदवारों राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से जमा दो कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम आयु 50 साल है। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उम्मीदवारों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसकी अवधि डेढ़ घंटे होगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पटवारियों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। विभाग में 530 पदों की भर्ती की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि एक पटवारी के पास एक ही सर्किल हो ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का रिकाॅर्ड आनलाइन किया गया है। जमाबंदी से लेकर जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल आनलाइन किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें