हिमाचल में पटवारी के 1194 पद भरने के लिए 17 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा देने के लिए करीब तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल थे।
इस तरह चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक साइट @ himachal.nic.in पर जाएं।
- हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नवीनतम पृष्ठ नीचे स्क्रॉल करें ।
- संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए एचपी पटवारी परीक्षा परिणाम 2019 की जांच करें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करें और एचपी पटवारी रिजल्ट 2019 पीडीएफ डाउनलोड करें।
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट