फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा पटवारी

Mon, 18 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने पटवारी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। पटवार सर्कल बरोट नूरपुर के पटवारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन


पटवारी को टीम ने शिकायतकर्ता से 1500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बरोट पटवार सर्कल के पटवारी राजेंद्र सिंह ने काम करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

पैसे न देने पर नहीं कर रहा था काम

पैसे न देने पर लंबे समय से पटवारी ने शिकायतकर्ता का काम रोक कर रखा था। इसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस थाना में करवाई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर चमन लाल, रणधीर सिंह,  सुनील राणा और अन्य ने विनोद सिंह निवासी कंडी की लिखित शिकायत

के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को पटवारी राजेंद्र सिंह को 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के एसपी विमल गुप्ता ने कहा कि पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी शिकायतकर्ता से 1055 रुपये रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें