फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किरपालपुर में पटवारी 6000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी के विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि किरपालपुर पंचायत के पटवारी चमनलाल ने इंतकाल करने के नाम पर पैसों की मांग की है। विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस टीम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में किरपालपुर पंचायत में पटवारी को इंतकाल करने के बदले 6,000 रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बद्दी के विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि किरपालपुर पंचायत के पटवारी चमनलाल ने इंतकाल करने के नाम पर पैसों की मांग की है। विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


विजिलेंस पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि किरपालपुर पटवार सर्किल का पटवारी चमन लाल इंतकाल करने के नाम पर 6,000 रुपये मांग रहा था। बद्दी कार्यालय के डीएसपी योगेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें