फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आतंकियों ने हिमाचल में तो नहीं ली पनाह!

Sun, 03 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बीच जांच एजेंसियों ने हिमाचल में डेरा डाल लिया है। पंजाब सीमा से सटे कांगड़ा जिले के होटलों और धर्मशालाओं के सप्ताह के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियां तफ्तीश कर रही हैं कि आतंकियों ने पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर किसी गांव में तो नहीं पनाह ली थी।
विज्ञापन


पुलिस स्थानीय लोगों से यह भी जानकारी ले रही है कि कहीं किसी के घर में ऐसे लोग तो नहीं ठहरे थे, जो पठानकोट हमले से एक दिन पहले वहां से चले गए हों। पिछले दस दिन में पाकिस्तान या जम्मू की गई कॉल का रिकार्ड भी जांच के दायरे में है।

पठानकोट एयरबेस में हमले से इस बात की पुष्टि हो रही थी कि जम्मू के रास्ते भारत में दाखिल होने के बाद आतंकियों ने एक दिन बाद हमला किया। ऐसे में उनका किसी स्थानीय मदद के बिना रुकना संभव नहीं हो सकता। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि चूंकि एयरफोर्स स्टेशन से हिमाचल सिर्फ दो किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


इसलिए जांच एजेंसियां इस बात पर तफ्तीश कर रही हैं कि हमले से पहले कहीं आतंकियों ने हिमाचल की जमीन पर तो पनाह नहीं ली? ऐसे में होटलों और धर्मशालाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

एडीजी सीआईडी एसबी नेगी ने कहा कि फिलहाल हिमाचल से पठानकोट हमले का किसी तरह का लिंक होने के संबंध में न तो केंद्रीय एजेंसियों से कोई इनपुट है और न ही हमें ऐसी कोई जानकारी मिली है। रूटीन प्रक्रिया के तहत होटल धर्मशालाओं में आने जाने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें