नए नियमों के अनुसार अब पुरुष उम्मीदवारों को पांच किलोमीटर दौड़ आधे घंटे और महिलाओं को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। पहले भर्ती प्रक्रिया में 100 मीटर की दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों को 25 किलो तक वजन उठाकर दौड़ना पड़ता था, जिसे अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। विभाग के निदेशक डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि राज्य में पशु मित्रों के 500 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट पहले हो चुका है, उन्हें दोबारा शारीरिक परीक्षण नहीं देना पड़ेगा। आगे की भर्ती प्रक्रिया अब नए नियमों के अनुसार होगी।