फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंगों में ओवरचार्जिंग से अब नहीं लुटेंगे टूरिस्ट

Sun, 05 Jun 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पार्किंग
विज्ञापन
शिमला में बाहरी राज्यों से घूमने आने वाले पर्यटक अब पार्किंग में ओवरचार्जिंग से नहीं लुटेंगे। नगर निगम ने शहर की जनता और पर्यटकों को पार्किंग सुविधा देने के लिए मोबाइल ऐप की शुरुआत कर दी है। ऐप के माध्यम से पर्यटक ऑनलाइन पार्किंग देख पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं पार्किंग का चयन कर आनलाइन भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान करने के बाद संबंधित व्यक्ति के लिए पार्किंग बुक कर दी जाएगी।

इस मौके पर हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईटी संजीव गुप्ता ने इसका लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी दिया। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को फर्जी चिट से लुटना नहीं पड़ेगा।

इस सुविधा का फायदा शिमला शहर की सभी पार्किंग में मिलेगा, जिसमें निजी और पर्यटन विभाग की पार्किंग को जोड़ा गया है। मोबाइल ऐप की शुरुआत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की।
विज्ञापन


इस मौके पर महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, नगर निगम आयुक्त पंकज राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपमहापौर ने नगर निगम शिमला के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का आभार भी प्रकट किया है। बताया कि उन्होंने यह ऐप मुफ्त बनाया है।

शिमला पार्किंग ऐप
नगर निगम शिमला ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए शिमला पार्किंग नाम से ऐप तैयार किया है। उपमहापौर ने बताया कि यह ऐप तीन दिनों के भीतर तैयार किया गया है।

शिमला घूमने आए लोगों को पार्किंग पर पहुंचने के बाद ऐप पर एंटर का निशान दबाना होगा। एंटर करते हुए लोगों को पार्किंग का स्थान सुनिश्चित हो जाएगा।

ऐप में होगा मोबाइल नंबर रजिस्टर
पार्किंग में एंट्री से पहले लोगों को मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद ही सारी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। इसमें व्यक्ति को गाड़ी नंबर भी डालना होगा। इसके साथ ही रेट, टाइमिंग और कंपलेंट संबंधी दिशा निर्देश ऐप पर नजर आएंगे।

पार्किंग का नंबर भी होगा ऐप पर
बाहरी राज्यो से शिमला घूमने आए लोगों को मोबाइल ऐप पर ही पार्किंग का नंबर दिखाई देगा। व्यक्ति इस नंबर पर पार्किंग संबंधी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि शिमला पार्किंग ऐप को चलाने के लिए दो पार्किंग में ट्रेनिंग दी गई है। सोमवार से शहर की सभी पार्किंगों में यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें