अटल रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटक पार्क बनने जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिस्सू के समीप यह पार्क बनाया जाएगा। एचपीटीडीसी के इंजीनियर की एक टीम ने सिस्सू का दौरा का पार्क बनाने की योजना का प्रपोजल राज्य सरकार को भजा है। पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। सैलानी इस पार्क में ठहरकर लाहौल की हसीन वादियों को लुत्फ उठा सकेंगे। अटल रोहतांग टनल बनने के बाद घाटी में बडे पैमाने पर सैलानी आने की संभावना को देखते हुए इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
पार्क के लिए करीब साढै आठ हजार वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर ली गई है। जिला पर्यटन अधिकारी कृष्ण चंद ने बताया कि एचपीटीडीसी ने भूमि चिन्हित कर पार्क निर्माण की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित पार्क में सैलानियों की जरूरत के मुताबिक सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।