फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा: हिमाचल की छात्रा ईरा शर्मा ने किया पीएम मोदी से सीधा संवाद

Mon, 10 Feb 2025 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिये देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों से संवाद किया। 
विज्ञापन
हमीरपुर की ईरा शर्मा ने किया पीएम मोदी से सीधा संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण 10 फरवरी सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिये देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों से संवाद किया। इसके लिए देश भर से 36 बच्चों का चयन किया गया था, जिन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान बच्चों को जिंदगी में आगे बढ़ने और जिंदगी जीने के कई टिप्स दिए। इस दौरान कुछ बच्चों ने भी पीएम मोदी से भी कई सवाल पूछे। हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम के लिए छात्रों के चयन के पहले प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश भर से तीन बच्चों का चयन दिल्ली के लिए हुआ था। इसमें हमीरपुर की ईरा शर्मा, मंडी की श्रुति धरवाल और बिलासपुर की प्रगति शामिल थीं। लेकिन फिर दिल्ली पीएम मोदी से सीधे संवाद के लिए हुए साक्षात्कार में सिर्फ हमीरपुर की ईरा शर्मा का चयन हुआ। ईरा हिमाचल प्रदेश की एक मात्रा छात्रा है, जिन्होंने पीएम मोदी से सीधा संवाद किया है। ईरा शर्मा हमीरपुर जिला के भोरंज तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवी की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। वह मेडिकल संकाय की छात्रा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के सवालों के जवाब देकर उन्हें घर का खाना खाने की सलाह दी। इसके साथ ही एग्जाम स्ट्रेस से निपटने के टिप्स भी दिए।

Next
AU ऐप में पढ़ें