साेलन में अभिभावकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गेट पर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों को किसी ने सूचना दी कि टीम के सदस्यों को दूसरे रास्ते से बाहर निकाल दिया गया है। इससे नाराज अभिभावकों ने ठोडो मैदान में खड़ी गाड़ी को वहां से नहीं जाने दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चों से जबरन उगाही की जा रही है। सोसायटी के माध्यम से स्कूल चलने की वजह से मध्यम परिवार के बच्चे ही यहां पढ़ाई करते हैं।
अब अचानक फीस बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वे अपनी शिकायत सीबीएसई की टीम के सामने रखना चाहते थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें मिलने ही नहीं दिया।
स्कूल प्रिंसिपल ने अपना फोन बंद कर दिया। स्कूल के फोन पर बार-बार संपर्क करने के बावजूद किसी ने नहीं उठाया। अभिभावक स्कूल के इस रवैये से खासे नाराज हैं और उन्होंने आगे भी प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।