फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने निकाली रैली

Mon, 28 Feb 2022 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सोमवार को ऊना शहर में रैली निकाली। रैली की अगुवाई कर रहे नवदीप कश्यप ने बताया कि उनका बेटा प्रथम कश्यप भी यूक्रेन में फंसा है। वहां भारतीय युवतियों के साथ बदसलूकी की खबरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन
ऊना में अभिभावकों ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सोमवार को ऊना शहर में रैली निकाली। उन्होंने यूक्रेन में भारतीय छात्राओं से हो रही बदसलूकी समेत कई अन्य मांगों को लेकर एसडीएम डॉ. निधि पटेल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांगपत्र भेजा। उन्होंने बच्चों को जल्द भारत वापस लाने की मांग उठाई। रैली की अगुवाई कर रहे नवदीप कश्यप ने बताया कि उनका बेटा प्रथम कश्यप भी यूक्रेन में फंसा है। वहां भारतीय युवतियों के साथ बदसलूकी की खबरें सामने आई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लड़कियों को निकाला जाए। यूक्रेन बॉर्डर पर पहुंचे भारतीयों को तुरंत दूसरे देश में शिफ्ट किया जाए। यूक्रेन बॉर्डर पर भारतीयों के साथ मारपीट हो रही है। वहां फंसे बच्चों को जल्द भारत लाया जाए। 

विज्ञापन


नवदीप कश्यप ने कहा कि यूक्रेन बॉर्डर पर हालात सामान्य करने के लिए वहां भारतीय अधिकारियों की तैनाती की जानी चाहिए। भारतीय दूतावास से विद्यार्थियों को उम्मीद मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। दूतावास के कई नंबरों पर कोई फोन नहीं उठाता। अभिभावकों ने चार मंत्रियों को यूक्रेन भेजने ने लिए आभार जताया। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को भारत लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस मौके पर अभिभावक सुखविंदर सिंह, रविंदर शर्मा, विवेक कुमार, संजीव कुमार, अशोक राणा और दीपक शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें