फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से 135 किमी दौड़कर नाहन पहुंचे पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह, दिया ये संदेश

Tue, 01 Oct 2019 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश लेकर सिरमौर के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह मंगलवार को नाहन पहुंचे। वीरेंद्र सिंह का आयुर्वेदिक विभाग के अलावा समर्थकों ने बारिश के बीच स्वागत किया। इसके बाद वीरेंद्र चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


शिमला के रिज से सोमवार को शुरू हुई दौड़ बुधवार को चंडीगढ़ में खत्म होगी। नाहन पहुंचने तक वीरेंद्र 135 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। इसके बाद वे दिल्ली गेट, गोविंदगढ़ मोहल्ला होते हुए कालाअंब के लिए रवाना हुए। 

वीरेंद्र नाहन से चंडीगढ़ के लिए 90 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिमला के रिज से सोमवार को दौड़ शुरू की थी। इस दौरान वे सोलन, कुमारहट्टी, सराहां, बनेठी होते होते हुए मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे नाहन पहुंचे।
विज्ञापन


नाहन पहुंचने पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कविता शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक के अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

बारिश में ड्यूटी दे रही नाहन यातायात पुलिस ने भी प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान में अल्ट्रा मैराथन धावक वीरेंद्र का हौसला बढ़ाया। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वे चंडीगढ़ के 17 सेक्टर पहुंचेंगे। वीरेंद्र ने बताया कि दौड़ का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें