कांगड़ा के पपरोला स्थित राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने अध्यापकों पर उन्हें फेल करने का आरोप लगाया है। छात्र राहत पाने की उम्मीद में हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। छात्रों ने बताया कि उनके थ्योरी में 70 फीसदी अंक हैं लेकिन उन्हें प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया।