फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता: दुबई में भारत की चुनौती पेश करेंगी पांवटा साहिब की उन्नति

Tue, 17 May 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

पांवटा साहिब के सुधीर वर्मा और शिवानी वर्मा की पुत्री उन्नति वर्मा (18) ने गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। मौजूदा समय में पालमपुर कृषि विवि में बीटेक की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं।
विज्ञापन
पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी साल जनवरी में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्नति ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्नति का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। 

विज्ञापन


पांवटा साहिब के सुधीर वर्मा और शिवानी वर्मा की पुत्री उन्नति वर्मा (18) ने गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। मौजूदा समय में पालमपुर कृषि विवि में बीटेक की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। कोच निखिल गौतम ने बताया कि दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्नति कड़ा अभ्यास कर रही हैं। उम्मीद है कि देश के लिए मेडल जीतेंगी। इधर, उन्नति ने बताया कि भारत के लिए पदक जीतना उनका सपना है। इसे पूरा करने के लिए मेहनत कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें