फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भवाई पंचायत के पंकज अदमाईक बने सहायक प्रोफेसर

Thu, 30 Mar 2023 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भौतिकी विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। 
विज्ञापन
पंकज अदमाईक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भौतिकी विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इनके सहायक प्रोफेसर बनने से पूरे रेणुका विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं, नौहराधार इलाके के चंद्र प्रकाश ने भी संस्कृत विषय के सहायक प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि पंकज की स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई सैल गांव के सरकारी स्कूल से की।

विज्ञापन


दसवीं की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार और जमा दो की पढ़ाई शमशेर स्कूल नाहन से उत्तीर्ण की। बीएससी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली से पास की। इसके बाद एमएससी फिजिक्स हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से अच्छे अंकों से पास करके नेट, सेट, गेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। नौहराधार तहसील के तहत भूजोंड के चंद्र प्रकाश पथिक ने भी संस्कृत विषय में सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पास की है। वर्तमान में पथिक सनौरा स्कूल में बतौर टीजीटी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई राजकीय माध्यमिक विद्यालय भजोंड, दसवीं की शिक्षा बोगधार से की ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें