फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्तीः 25 हजार आवेदकों को बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले 25 हजार आवेदकों को फिलहाल बड़ी राहत दी है। इन आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय आधी-अधूरी जानकारी ही भरी है।
विज्ञापन


इसलिए इन आवेदकों की ऑनलाइन फाइनल सबमिशन नहीं हो पाई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऐसे आवेदकों को 3 जून तक आवेदन पत्र में गलतियां सुधारने का मौका दिया है। यदि बोर्ड की निर्धारित तिथि तक गलतियां नहीं सुधारी गईं तो उनके आवेदन पत्र रद्द माने जाएंगे।

सूचना के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऐसे आवेदकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है, जिन्होंने आवेदन करते समय पूरे फार्म नहीं भरे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा आवेदन

बोर्ड अधिकारियों की मानें तो प्रदेश भर में 280 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश भर से 1 लाख 5 हजार के करीब आवेदन बोर्ड को मिले हैं। इसमें से 25 हजार आवेदकों ने अधूरी जानकारी डाली है।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि 14 जून को पंचायत सहायकों की परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए जिन आवेदकों ने अधूरे फार्म भरे हैं, उन्हें 3 जून तक का समय दिया गया है।

जिन अभ्यर्थियों ने एप्लीकेशन नंबर लेने के बाद फीस नहीं जमा करवाई है, वे फीस ट्रांसक्शन आईडी, दिनांक, फीस, फोटो, सिगनेचर सहित फाइनल सबमिशन कर सकता है। फाइनल सबमिशन करने के बाद प्रिंट लेकर फोटो और हस्ताक्षर करने के बाद सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के नाम भेजना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें