फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी और बिलासपुर के आयुर्वेद अस्पतालों में शुरू होगा पंचकर्मा

Thu, 13 Dec 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी और बिलासपुर के आयुर्वेद अस्पताल में लोगों का निशुल्क पंचकर्मा होगा। दोनों जिलों के अस्पतालों में सरकार पंचकर्मा यूनिट स्थापित करने जा रही है। जल्द विभाग इन अस्पतालों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में 34 आयुर्वेद अस्पताल हैं। करीब दो दर्जन अस्पतालों में यह योजना चल रही है, लेकिन सरकार अन्य अस्पतालों में भी लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। 

इन अस्पतालों में पंचकर्मा पद्धति से मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने हिमाचल में विशेष योग क्लीनिक चलाने का फैसला भी लिया है। इसमें मरीजों को योग संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

101 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष योग क्लीनिक

हालांकि, विभाग का दावा है कि प्रदेश के 101 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को विशेष योग क्लीनिक शुरू किए गए हैं। ये क्लीनिक साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक खुले रहते हैं। इसमें लोगों को योग संबंधित जानकारी दी जा रही है। अब सरकार 370 केंद्रों में यह सुविधा शुरू करने जा रही है। 

हिमाचल में लोगों का रुझान आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है, इसके चलते प्रदेश के सभी अस्पतालों में पंचकर्मा यूनिट स्थापित करना है। मंडी और बिलासपुर अस्पताल को जल्द इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद विभाग मंत्री 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें