फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायतों की वार्डबंदी और मतदाता सूची का काम अटका

Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया के चलते वार्डबंदी और मतदाता सूची का काम अटका है। प्रदेश सरकार ने 310 नई पंचायतों के गठन को लेकर तीन अधिसूचनाएं जारी की थीं। अब लोगों की आपत्तियों को निपटारा भी कर लिया गया है। इसके बावजूद अभी तक सरकार ने इसकी अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की है। हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि सरकार नई पंचायतों की अंतिम अधिसूचना जारी करे।

विज्ञापन


इसके बाद आयोग सभी पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग के अधिकारी बताते हैं कि पंचायतों की सही संख्या सामने आने के बाद ही पंचायतों की वार्ड बंदी का काम शुरू किया जा सकेगा। वार्ड बंदी के बाद पंचायतों में पदों के आरक्षण का काम होना है। इसके बाद पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी। 

क्या कहते हैं आयोग के चुनाव अधिकारी
हिमाचल चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि पंचायतों की सही संख्या मालूम होने के बाद ही पंचायतों में वार्डबंदी की जा सकेगी। इसके बाद पंचायतों की मतदाता सूचियां बनाने के काम को आयोग शुरू कर पाएगा। आयोग नई पंचायतों की अंतिम अधिसूचना का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें