फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Sachiv Bharti: पंचायत सचिव भर्ती के लिए दो केंद्रों पर होगा टाइपिंग टेस्ट

Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एक दिन में अभ्यर्थियों के चार बैच बनाकर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है। प्रत्येक बैच में 30 अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के आधार पर 15 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
टंकण परीक्षा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत सचिव पदों की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट प्रदेश में दो केंद्रों में करवाया जाएगा। हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने टाइपिंग टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को पत्र भेज दिए हैं। शिमला आईटीआई में शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के चयनित अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट देना होगा। कांगड़ा की शाहपुर आईटीआई में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, ऊना और कुल्लू के अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट देंगे। 

विज्ञापन


एक दिन में अभ्यर्थियों के चार बैच बनाकर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है। प्रत्येक बैच में 30 अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के आधार पर 15 अंक दिए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 20 से 22 जुलाई तक पंचायत सचिवों के पदों की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीख तय की है।

पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि टाइपिंग टेस्ट के लिए सभी अभ्यर्थियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। हर रोज टेस्ट के लिए चार बैच में अभ्यर्थियों को बुलाया है। टाइपिंग टेस्ट की गति के हिसाब से टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें