फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : मतदाता सूची जारी, कल से दर्ज होंगे आपत्ति-दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनरीक्षण प्राधिकारी 27 अक्टूबर तक निपटारा करेंगे, अपील 3 नवंबर तक संभव
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 13 नवंबर या इससे पहले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण संबंधी अधिसूचना जारी की। पंचायतों को मतदाता सूचियां दे दी गई हैं।
अधिसूचना के अनुसार, पंचायतों के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) डोडरा क्वार को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी पुनरीक्षण प्राधिकारी होंगे। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियों का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूचियां सोमवार को प्रकाशित कर दी गई हैं। इन पर अब दावे और आपत्तियां 8 अक्तूबर से प्रस्तुत की जा सकती हैं। मतदाता सूचियों पर आपत्तियां और दावे 17 अक्तूबर तक दर्ज किए जा सकते हैं। इसके बाद पुनरीक्षण प्राधिकारी इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 27 अक्तूबर तक करेंगे। यदि कोई व्यक्ति इससे संतुष्ट नहीं है, तो वह अपीलीय प्राधिकारी के पास 3 नवंबर तक अपनी आपत्ति दे सकता है। इन अपीलों पर भी 10 नवंबर तक सुनवाई पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 13 नवंबर या इससे पहले किया जाएगा।
नगर निगम की मतदाता सूची भी जारी
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नगर निगम मंजीत शर्मा ने बताया कि शहर के 15 वार्डों की मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इन सूचियों की प्रतियां कार्यालय समय में निरीक्षण के लिए उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा नगर निगम शिमला और तहसील शिमला ग्रामीण कार्यालय में भी उपलब्ध करवा दी गई हैं।
विज्ञापन

यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रविष्टि में संशोधन करना है, तो वह 8 से 17 अक्तूबर तक दावा प्रस्तुत कर सकता है। ऐसे सभी दावे या आपत्तियां व्यक्तिगत रूप से, अभिकर्ता के माध्यम से या पंजीकृत डाक के जरिए भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें