पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए पदों का आरक्षण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। पिछली बार भी चुनाव से पहले पदों का आरक्षण इसी आधार पर माना गया था। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को शिमला में कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में कराए जाते हैं।