फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में होगा मतदान

Tue, 08 Dec 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तिथियां तय होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने दस ब्लॉकों और क्वार उपमंडल की पांच पंचायतों में तीन चरणों में होने वाले मतदान की तिथि और समय का शेडयूल जारी कर दिया है। एक, तीन और पांच जनवरी को जिला के सभी ब्लॉकों की 363 पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे उसी रोज घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए शेडयूल में हर ब्लॉक की पंचायतों में कब-कब मतदान होगा इसका विस्तृत ब्यौरा दिया है। इसमें चरण, तिथि, मतदान का समय, ग्रामसभा का नाम, निर्वाचन क्षेत्र, पोलिंग स्टेशन संख्या के साथ सभी ब्लॉक कार्यालयों को भेज दिया है। तीनों चरणों में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मशोबरा खंड मशोबरा: कुल 48 पंचायत
प्रथम चरण 1 जनवरी: दरभोग, बलोग, थड़ी, पुजारली, धमून, भलोह, हलोग, भौंट, गलोट, घणाहट्टी, चायली, चमियाना, आनंदपुर, ढली, मशोबरा, बल्दैंया पंचायत में मतदान होगा।
विज्ञापन

द्वितीय चरण 3 जनवरी: सत्लाई पंचायत के साथ जनेडघाट, कोट, जुन्गा चनोग, घेच, कोहबाग, बठमाणा जाबरी, टुटू, कंडा, शामलाघाट, शकराह, नेरी, मल्याणा, जलेल, कुफरी, गुम्मा, नालदेहरा में मतदान होगा।
तृतीय चरण 5 जनवरी : पीरन, कोटी, भड़ेच, रझाणा, बागी, मायली गनेवग नेहरा, मूलबरी देवनगर, बाइचड़ी, दुधालटी, पगोग, पटगैहर, रामपुर क्योंथल, चेड़ी, मूलकोटी, डूम्मी।

बसंतपुर विकास खंड: 26 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी : धरोगड़ा, बाग, खटनोल, देवला, पाहल, कोटला, ओखरु, नैहरा, बसंतपुर
द्वितीय चरण 3 जनवरी: हिमरी, डुमैहर, मझीवड, शकरोड़ी, घैणी, थाची, पीपलीधार, चनावग, जूणी,
तृतीय चरण 5 जनवरी: ओगली, चेबड़ी, करयाली, घरयाणा, नीन, रेवग, चलाहल, मढोड़घाट

छौहारा विकास खंड: 26 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी : तांगणु जांगलिक, टोडसा खशधार, रोहल, खाबल, शिलादेश, भम्फड, गवास, थाना
द्वितीय चरण 3 जनवरी: दियुदी मायला, सरीबासा, ढाकगांव, गांवसारी, सिंदासली, खरशाली, चड़गांव, मसली, जांगला
तृतीय चरण 5 जनवरी: पेखा, रनोल, डिसवानी, धगोली, टिक्करी, सुंधा भौडा, कलोटी, कुलगांव

चौपाल विकास खंड: 54 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी: सराहं, सरी, गोरली, मड़ावग, बम्टा, धवास, चांजू चौपाल, पौड़ियां, थरोच, किरण, बिजमल, टिक्करी, मालत, बौहर, मझौली, जुडूशिलाल, कांडा बनाह, जुब्बली और नेरवा पंचायत में।

द्वितीय चरण 3 जनवरी: जावग-छमरोग, ननाहर, मकड़ोग, देवत, लिंगजार, ठाणा, रूसलाह, मधाना, टेलर, कैदी, चईजन, देईया दोची, पवाहन, बांदल कफलाह, चडौली, भालू, धार चांदना, खादर, पंचायत में।
तृतीय चरण 5 जनवरी: जोड़ना, झीना, माटल, मशडोह, झोकड़, खगना, पुजारली, भरानु, धनत, मानुभाविया, खुंदनेवल, पौंलियां, हलाउ, कुलग, नौंहरा- बौहरा, धौताली, बावत, मुण्डली पंचायत में।

डोडरा क्वार उप मंडल: 5 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी: जाखा, जिस्कू न पंचायत
द्वितीय चरण 3 जनवरी: धन्दरवाडी और डोडरा
तृतीय चरण 5 जनवरी: क्वार

जुब्बल-कोटखाई विकास खंड: 48 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी: सोलंग, झंगटान, नकराडी, भोलाड़, नंदपुर, बढाल, मन्ढोल, थाना, दरकोटी, पांदली, हिमरी, बागी, कलबोग, रावला क्यार, पनोग, थरोला।
द्वितीय चरण 3 जनवरी: पंदराणू, गिल्टाडी, सरस्वती नगर, मान्दल, कठासू, जयपिडी माता, कोट कायना, सारी, गरावग, प्रेमनगर, देवगढ़, रत्नाड़ी, नगान, पुडग, क्यारी, पराली बंदरूनी पंचायत।
तृतीय चरण 5 जनवरी: कुडडू, झाल्टा, अंटी, रांवी, बरथाटा, शिल्ली, पराली, धार, बाग डुमैहर, महासू, बखोल, क्यारवीं, रामनगर, गुम्मा, बगाहर, देवरी खनेटी पंचायत।

ननखड़ी विकास खंड: 17 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी: टिप्पर मझोली, करांगला, खुन्नी पनोली, खमाडी, जाहु, खड़ाहन पंचायत
द्वितीय चरण 3 जनवरी: शोली, देलठ, बगलती, कुंगल बाल्टी, गाहन, कलेडा मझेवठी पंचायत
तृतीय चरण 5 जनवरी: थैली चकटी, थाना ननखड़ी, बडोग, अड्डु

नारकंडा विकास खंड: 26 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी: किरटी, जरोल, कोटगढ़, नारकंडा, कुमारसैन, बड़ागांव, कोटीघाट, जंजैली
द्वितीय चरण 3 जनवरी: भुट्टी, थानाधार, मैलन, मधावनी, जार, मलेण्डी, शिवान, मोगड़ा, बनाहर
तृतीय चरण 5 जनवरी: शमाथला, मंगसू, खनेटी, जदूण, डीब, करैवथी, भरेड़ी, कांगल पंचायत

रामपुर विकास खंड: 31
प्रथम चरण 1 जनवरी: सराहन, दोफदा, शिंगला, किन्नू, नरैण, भड़ावली, सरपारा, फांचा, कू ट, तकलेच, काशाटाट पंचायत
द्वितीय चरण 3 जनवरी: झाकड़ी, गोपालपुर, डंसा, शाहधार, बाहली, दत्तनगर, लबाना-सदाना, चंडी-बरांडा, बधाल, देवठी, मुनिश,
तृतीय चरण 5 जनवरी: ज्यूरी, धारगौरा, लालसा, रचोली, देवनगर, नीरथ, क्याव, दरकाली, कुहल

रोहड़ू विकास खंड: 32 पंचायतें
प्रथम चरण 1 जनवरी: भलून, जगोठी, भलाडा, ब्रासली, कुठाडा, लोअर कोटी, उखली मेहंदली, बराल, हंसटाडी, टिक्कर, कुठाडी
द्वितीय चरण 3 जनवरी: समरकोट कुई, बशला, रन्टांडी सीमा, दलगांव, मुन्छाडा, करासा, शील, पुजारली तीन, शरौंधा, कडीवन,
तृतीय चरण 5 जनवरी: भमनोली, खंगटेडी, अढाल, स्मोली, करालश, शेखल, पुजारली-4, कटलाह, धराडा, करछारी पंचायत।

ठियोग विकास खंड: 50
प्रथम चरण 1 जनवरी: क्यारा, कोट शिलारू, धार कन्दरू, भराणा, क्यारटू, सतोग, टियाली, बणी, टिक्कर, कुठार, शरमला, कमाह, देवठी, पड़गैया, घून्ड, शटैंया, भराड़ा पंचायत।
द्वितीय चरण 3 जनवरी: कलजार मतियाना, सन्धू, शडी मतियाना, केलवी, धर्मपुर, धरेच, चियोग, धमांदरी, बासाधार, बलग, कलीण्ड, सरीवन, घोड़ना, बलधार, बगैण, मझार, चिखड़।
विज्ञापन

तृतीय चरण 5 जनवरी: कलींडा मतियाणना, जैस, रोणी मतियाणना, कथोग, बडोग, नहोल, देवरीघाट, ददास, सैंज, माहौरी, महोग, बागड़ी, मुण्डू, क्यार, सरोग, बसा ठियोग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें