फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चूक: हमीरपुर की रोपा और जंगलरोपा पंचायत के आपस में बदल गए मतपत्र

Mon, 18 Jan 2021 02:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की सटी पंचायतों रोपा और जंगल रोपा के मतपत्र गलती से एक दूसरी जगह पहुंच गए। मतदान के शुरुआती दौर में जब मतदाताओं ने शिकायत की कि मतपत्रों में उनकी पंचायत के प्रत्याशियों के नाम नहीं हैं तो जांच में पाया गया मतपत्र बदल गए हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को सूचित किया गया और मतदान कुछ देर रुकवाकर मतपत्रों को बदला गया।

विज्ञापन


इसके बाद पहले डाले मतपत्रों को सील किया गया और जिन लोगों ने गलत मतपत्र पर वोट दे दिया था उन्हें बुलाकर दोबारा मतदान कराया गया। कुछ देर रुकने के बाद मतदान सुचारु हुआ। चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि डाले गए मतपत्रों के नंबर नोट कराकर सील करने को कह दिया है। दोनों पंचायतों के नाम एक जैसे होने से गड़बड़ी हुई। कुछ लोगों से दोबारा सही मतपत्रों पर वोट डाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें