हमीरपुर जिले के सुजानपुर में नप चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिन पार्षदों ने पिछले चुनाव में जीत के बाद स्थानीय नेता को पीठ दिखाई थी, कांग्रेस ने फिर उन पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतार दिया। यही नहीं इस बार परिवार को भी खासा महत्व दिया गया। जहां पर महिला के लिए वार्ड आरक्षित है, वहां पर वर्तमान पार्षद की पत्नी को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया। बुधवार को नगर परिषद सुजानपुर में वार्ड पार्षदों के चुनावों को लेकर भाजपा व कांग्रेस कांग्रेस ने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने वर्तमान चार पार्षदों में से तीन पार्षदों को खासा अधिमान देकर उन पर भरोसा जताया है जबकि एक वर्तमान पार्षद का टिकट काट दिया है।
वहीं भाजपा ने वर्तमान उपाध्यक्ष का टिकट काटकर उस वार्ड से नया चेहरा मैदान में उतारा है तथा वार्ड नंबर आठ पार्षद पर फिर से भरोसा जताया है। इस बार होने वाले चुनावों में वार्ड नंबर एक महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण कांग्रेस ने वर्तमान पार्षद रमन भटनागर की जगह उनकी पत्नी पुष्पिंद्रा भटनागर को प्रत्याशी बनाया। भाजपा से नया चेहरा सविता महाजन को मैदान में उतारा। वार्ड नंबर 2 नंबर में कांग्रेस ने नया चेहरा अंजना देवी जबकि भाजपा की ओर से नीमो देवी प्रत्याशी बनाई गई हैं। वार्ड नंबर 3 एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण व वार्ड नंबर 2 नंबर महिला वर्ग के चलते वर्तमान वार्ड दो के पार्षद दीप कुमार को कांग्रेस ने वार्ड 3 तीन से उतारा है। भाजपा ने स्वरूप कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसी के साथ वार्ड 3 एससी के लिए आरक्षित होने से वहां के पार्षद मनोज ठाकुर को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 4 में प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने नए चेहरे रवि कुमार को उम्मीदवार घोषित किया उतारा है।
वहीं वार्ड नंबर 5 से 2 बार पार्षद रही कांग्रेस की अनिता कुमारी का टिकट काटकर कांग्रेस ने नए चेहरे किरण कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अनीता सुड़ियाल को उम्मीदवार घोषित किया है। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की मधुबाला तथा भाजपा से सुनीता कुमारी प्रत्याशी बनाई गई हैं। वार्ड नंबर सात से दो बार पार्षद रही वर्तमान पार्षद सुमन अटवाल की जगह उसके पति भूपेंद्र धीमान को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया तथा भाजपा से अनिल ठाकुर घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस की ओर से वीना तथा भाजपा ने वर्तमान पार्षद ज्योति को प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस ने मनीष गुप्ता तथा भाजपा ने मुकेश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि कांग्रेस समर्थित कुछ पार्षद पिछले चुनाव में जीत के बाद भाजपा में चले गए थे। अब फिर उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने सभी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। वहीं विधायक राजेंद्र राणा ने भी सभी प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया है।
कांग्रेस ने नगर परिषद हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा से पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। इसके साथ ही जिला परिषद के कुल 18 में से 12 वार्डों से भी प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं लेकिन जिप के छह वार्डों में पेंच फंसा हुआ है। इसी तरह हमीरपुर नगर परिषद के कुल 11 में से 7 वार्डों से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है लेकिन चार वार्डों में यहां भी पेंच फंसा हुआ है। ग्राम पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव कमेटी की बैठक बुधवार को कांग्रेस कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अन्य सदस्यों के साथ बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व सुजानपुर विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने मुख्य तौर पर भाग लिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से अधिकतर जिला परिषद एवं नगर परिषद, नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने बताया कि कमेटी के अनुसार चयनित उम्मीदवार ही पार्टी के समर्थित उम्मीदवार होंगे।
नगर परिषद हमीरपुर
वार्ड नंबर 1 नीना चौधरी
वार्ड नंबर 2 रणजीत धीमान
वार्ड नंबर 3 सुमन देवी
वार्ड नंबर 5 राधा रानी
वार्ड नंबर 6 रजनी वर्मा
वार्ड नंबर 10 दिनेश गौतम उर्फ गोलू
वार्ड नंबर 11 देवीदास शहंशाह
वार्ड नंबर 4, 7, 8, 9 की घोषणा नहीं हो पाई।
नगर पंचायत भोटा
वार्ड नंबर 1 सर्वजीत कौर
वार्ड नंबर 2 प्रेमलता
वार्ड नंबर 3 डॉ. ललित भारद्वाज
वार्ड नंबर 4 डॉ राजेश कुमार
वार्ड नंबर 5 शरण प्रसाद
वार्ड नंबर 6 बलदेव राज
वार्ड नंबर 7 रजनी बाला
नगर परिषद सुजानपुर
वार्ड नंबर 1 पुष्पइंदिरा भटनागर
वार्ड नंबर 2 अंजना देवी
वार्ड नंबर 3 दीप कुमार
वार्ड नंबर 4 मनोज कुमार
वार्ड नंबर 5 किरण कुमारी
वार्ड नंबर 6 मधुबाला
वार्ड नंबर 7 भूपेंद्र कुमार
वार्ड नंबर 8 वीना धीमान
वार्ड नंबर 9 मनीष गुप्ता
जिला परिषद समर्थित प्रत्याशी
जिला परिषद वार्ड नंबर 1 बगेहड़ा से (अनारक्षित) लेखराज ठाकुर, वार्ड नंबर 2 करोट से (अनुसूचित महिला) सुमन कुमारी, वार्ड नंबर 3 दरोगण पतिकोट (अनुसूचित महिला) रजनी कुमारी, वार्ड नंबर 6 अणु ( महिला) आशा ठाकुर, वार्ड नंबर 7 धीरड़ (अनारक्षित) संजीव कुमार, वार्ड नंबर 8 जाहू ( महिला) राजकुमारी, वार्ड नंबर 9 खरवाड़ (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) सावित्री देवी, वार्ड नंबर 10 भोरंज (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) स्वतंत्रता भारद्वाज, वार्ड नंबर 11 करेर (अनारक्षित) संजय कुमार, वार्ड नंबर 12 बिझड़ी (महिला) मीना कुमारी, वार्ड नंबर 13 बड़सर ( महिला) संतोष डोगरा, वार्ड नंबर 14 दांदडू (अनारक्षित) कमलजीत सिंह बनियाल को कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 4 धलोट, वार्ड नंबर 5 जंगल रोपा, वार्ड नंबर 15 लहड़ा, वार्ड नंबर 16 मालग, वार्ड नंबर 17 बेला, वार्ड नंबर 18 नोहंगी समेत छह वार्डों से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई है।
भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आठ वार्ड के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। शेष तीन वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर और शहरी भाजपा अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि वार्ड नंबर-2 से संतोष जोशी, वार्ड नंबर 4 से नीतू मिश्रा, वार्ड नंबर 6 से गोगिंद्र जस्सल, वार्ड नंबर 7 से कमल गौतम, वार्ड नंबर 8 से सोनिया, वार्ड नंबर 9 से शुभांगी शर्मा, वार्ड नंबर 10 से रितेश मेहता, वार्ड नंबर 11 से आशीष ढिल्लों को उम्मीदवार घोषित किया गया है। शेष वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। नगर परिषद बिलासपुर में 11 वार्ड हैं।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत अर्की और जिला परिषद सदस्यों की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला परिषदों की छह सीटों तथा नगर पंचायत के सात वार्डों की बुधवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर ने सभी वार्डों के नाम घोषित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और अर्की के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधायक डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, दून विस क्षेत्र के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, कसौली के पूर्व प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहमति से जिला परिषद सदस्यों की सूची जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि अर्की नगर पंचायत के सभी सात वार्डों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। महलात वार्ड-1 से निर्मला देवी, मियांपुर वार्ड-2 से गौरव ठाकुर, झींवर मोहल्ला वार्ड-3 से श्यामा कौंडल, चौगान वार्ड-4 से अनुज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड-5 से हेमेंद्र गुप्ता, ततला मोहल्ला वार्ड-6 से धर्मपाल शर्मा और शीला कक्कड़ वार्ड-7 से रुचिका गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने पार्टी समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों की भी घोषणा की। इसमें डूमैहर वार्ड से ऋषिदेव शर्मा, दाड़ला वार्ड से नीलम रघुवंशी, धुंधन वार्ड से निर्मला देवी, कुनिहार वार्ड से विवेक आनंद परिहार, रतवाड़ी वार्ड से सोमा देवी और बवासनी वार्ड से पवन कौशल शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सचिव, सतीश कश्यप, पूर्व अध्यक्षा नगर पंचायत अर्की सीमा शर्मा, कुलदीप सूद, अनुज गुप्ता, देवेंद्र ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, मेहर सिंह ठाकुर, मदन गर्ग मौजूद रहे।