छात्र राजनीति में विभिन्न ओहदों पर छात्रों की आवाज रहे नेता अब अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आतुर हैं। एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई से निकले इन उच्च शिक्षित युवाओं के चुनाव में उतरने से चुनाव प्रचार से लेकर काम करने के पुराने तौर तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है। एसएफआई से अमित ठाकुर जिला परिषद (सिरमौर), मुनीष शर्मा जिला परिषद (मंडी), संजीव सेेठी जिला परिषद (हमीरपुर), किशोरी लाल जिला परिषद करसोग, गोपाल कृष्ण जिला परिषद करसोग, कविता कांटू जिला परिषद रामपुर, सुरेंद्र सिंह जिला परिषद (कांगड़ा) अनिल ठाकुर पंचायत प्रधान सराज, विक्रम कायथ पंचायत प्रधान रामपुर, रोहित कुमार उपप्रधान (सराज, मंडी), सुरेश सरवाल प्रधान मंडी, नरेंद्र कुमार पंचायत समिति जिला चंबा, लेख राज उपप्रधान चंबा, अनूप कुमार उप प्रधान चंबा, सुरेश कुमार उप प्रधान (हमीरपुर) का चुनाव लड़ रहे हैं। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने बताया कि उनके संगठन में पूर्व में राज्य सचिव रहीं शालू बिलासपुर में जिला परिषद सदस्य, बलिवंद्र सिंह बल्लू बीडीसी जिला शिमला, बेअंत सिंह ठाकुर पंचायत उप प्रधान, आशीष शर्मा ऊना उप प्रधान, रणजीत मुखिया उपप्रधान, राकेश जमवाल पंचायत प्रधान, विकास शर्मा जिला परिषद के चुनाव मैदान में हैं। एबीवीपी के चेतन गुलेरिया जिला परिषद करसोग, अजय भेरटा जिला परिषद जिला शिमला, प्रदीप शर्मा पंचायत समिति चौपाल का चुनाव लड़ रहे हैं।