फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायत चुनाव का डंका बजाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने पंचायत निदेशक और सभी जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। बैलेट पेपर, सील और अन्य दस्तावेजों को तैयार करने को कहा गया है। दो दिन के भीतर मतदाता सूचियों को भी दुरुस्त करने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन


सर्दियों में हिमपात से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका रहती है। चुनाव के समय बर्फीले क्षेत्रों में मतदान प्रभावित हुआ था। पिछले अनुभव को देखते हुए ये चुनाव जल्द करवाए जा सकते हैं। इन चुनाव के लिए रोस्टर भी बहुत शीघ्र फाइनल हो जाएगा। इस बार केवल उपप्रधान का पद ही पिछली बार की तरह अनारक्षित होगा।

बाकी नए सिरे से जनसंख्या को आधार बनाकर आरक्षण का रोस्टर तय होगा। पंचायतों और जिला परिषद वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी सरकारी स्तर पर चल रही है। इसे भी जल्दी अंजाम दिया जा सकता है। राज्य में इस साल पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

3243 ग्राम पंचायतों के लिए होंगे चुनाव

ये चुनाव 3243 ग्राम पंचायतों, 78 पंचायत समितियों और 12 जिलों परिषदों के लिए होने जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों की सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिला परिषदों के वार्ड सदस्यों और इनके अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को भी चुना जाना है। इसी तरह से पंचायत समिति सदस्यों और इनके अध्यक्षों-उपाध्यक्षों का भी चयन किया जाना है। वर्ष 2010 में ये चुनाव दिसंबर अंत में हुए थे।

‘पंचायती राज विभाग के निदेशक और सभी उपायुक्तों को पत्र भेजे गए हैं कि वे चुनाव की तैयारी कर लें। उन्हें कहा गया है कि वे आयोग को बताएं कि उनके पास बैलेट पेपर, सील, दस्तावेज, अन्य स्टेशनरी और सामान पर्याप्त मात्रा में है या नहीं। इसे उपलब्ध करवाया जाएगा। आयोग इन चुनाव को पूरी पारदर्शिता से करवाएगा। 15 जून मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की अंतिम तिथि है।’- डा. डीके गुप्ता, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश

‘चूंकि चुनाव इसी साल होने हैं, इसलिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कारण पंचायती राज विभाग के निदेशक और उपायुक्तों को पत्र भेजे गए हैं। अभी चुनाव के समय और तिथियों के बारे में कहना मुश्किल है। आयोग इस पर विचार-विमर्श करेगा और उसी के बाद यह तय होगा।’- टीजी नेगी, राज्य निर्वाचन आयुक्त, हिमाचल प्रदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें