फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की तर्ज पर हिमाचल में भी शुरू होगी ये सेवा

Fri, 22 Jul 2016 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल की तर्ज पर हिमाचल में भी स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। पंडोह में प्रस्तावित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में लगभग दो करोड़ की लागत से अत्याधुनिक पंचकर्म एवं योग केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यहां 11 पंचकर्म कुटीरों का निर्माण होगा। केंद्र ने अक्तूबर तक आयुर्वेद संस्थान में सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


12 करोड़ से आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि 11 योग एवं पंचकर्म कुटीर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। एक योग हाल का निर्माण भी किया जाएगा। संस्थान के प्रभारी डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर अक्तूबर तक संस्थान के नए परिसर में सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 
विज्ञापन

ये सेवाएं मिलेंगी

आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए परिसर में बहिरंग रोगी, विभाग, अंतरंग रोगी, फाइटो केमिकल औषधालय, औषधीय वनस्पति संग्रहालय, क्षारसूत्र शल्य कक्ष, 11 पंचकर्म कुटीर का निर्माण किया जाएगा
25 पुरुष और 25 महिला रोगी क्षमता के वार्ड भी बनेंगे
परामर्श कक्ष एवं आराम कक्ष भी बनाए जाएंगे
फोटो आर्ट एवं सांख्य की प्रलेखन अनुभाग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें प्रकाशनों की गैलरी एवं ऑडियो-विजुअल चल-चित्र एवं अध्ययन कक्ष बनेंगे

कल शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री नाइक
पंडोह में प्रस्तावित पंचकर्म एवं योग खंड का शिलान्यास 23 जुलाई को केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय श्रीपद यशो नाइक करेंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक पोषण जन्य विकार अनुसंधान संस्थान के प्रभारी डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि 23 जुलाई को सांसद राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में शिलान्यास समारोह होगा। समारोह में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें