बरठीं के रप्पड गांव की पल्लवी शर्मा मिस इंडिया नॉर्थ जोन बनीं हैं। पल्लवी ने देश भर से आई प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बरठीं से दो किमी दूर रप्पड गांव के राजेंद्र कुमार और माया देवी की बेटी पल्लवी शर्मा ने मिस भारत नॉर्थ जोन-2019 का ताज जीतकर हिमाचल का नाम चमकाया है।