फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी ले सकते हैं पालक के पकोड़े का मजा

Wed, 30 Apr 2014 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पकोड़े झटपट बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रैसिपी है जो किसी भी मेहमान के आने पर तो अक्सर ही बन जाया करते हैं। गरमा गरम पकोड़े का खास स्वाद तब आता है जब बाहर पानी रिम झिम बरस रहा हो।
विज्ञापन


पकोड़े हम कई प्रकार के बनाते है। गोभी के पकोड़े, आलू के पकोड़े और बैंगन के पकोड़े लेकिन पालक के पकोड़े का स्वाद सबसे अलग है। पालक के पकोड़े दो प्रकार से बनाए जाते हैं। एक तो साबुत पालक से और दूसरा पालक को काट कर। हम पालक को काट कर पालक के पकोड़े बनाएंगे।

आवश्यक सामग्री

पालक - 200 ग्राम (एक छोटा बन्च)

बेसन - 300 ग्राम (1 1/2 कप)

नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)

हरी मिर्च - 2-4 छोटी छोटी काट लीजिए

लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम

कसूरी मैथी - एक टेबल स्पून

अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच

तेल - पकोड़े तलने के लिए

विधिः

बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिए। पानी की सहायता से गाढ़ा घोल इस तरह बनाइए कि उसमें गुठलियां न रहें। घोल को 15-20 मिनट के लिये रख दीजिए (पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन हो तो पकोड़े और ज्यादा स्वादिष्ट और करारे बनते हैं)।
विज्ञापन


पालक के पत्ते तोड़ कर साफ कर लीजिए। पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइए और धुले हुए पत्ते छलनी या थाली में तिरछा करके इस तरह रखिए कि पत्तों से अतिरिक्त पानी निकल जाए। इन पत्तों को बारीक काट लीजिए।

बेसन के घोल को फिर से अच्छी तरह फैटिए। पालक के कटे हुए पत्ते, नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, कसूरी मैथी (ताजी हरी मैथी के पत्ते भी बारीक काट कर डाले जा सकते हैं) डालिए। अजवायन, पालक के पकोड़े के घोल को इन सब चीजों के साथ अच्छी तरह से फैट लीजिए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। हाथ से या चमच से थोड़ा सा घोल उठाइए और गरम तेल में डालिए। 5-6 या जितने पकोड़े तेल में अच्छी तरह डूब सके डाल दीजिए। पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिए।

पकोड़े अधिक करारे करने के लिए आग मीडियम या आवश्यकतानुसार धीमी कर लीजिए। तले हुए पकोड़े प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा कर या डलिया में निकाल कर रखिए। बचे हुए घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिए। गरमा गरम पालक के पकोड़े हरे धनिए या पुदीना की चटनी के साथ परोसिए और खाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें