फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बालकरूपी में मिले पाकिस्तान के गुब्बारे, हर कोई हैरान

Thu, 15 Dec 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में विकास खंड लंबागांव की बालकरूपी पंचायत के गजरेड़ा गांव में वीरवार सुबह खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
बालकरूपी में मिले पाकिस्तान के गुब्बारे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में विकास खंड लंबागांव की बालकरूपी पंचायत के गजरेड़ा गांव में वीरवार सुबह खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। गुब्बारे पर पीआईए लिखा था। इससे यह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। खेत में पड़े गुब्बारे को मालिक घर ले आया। खास बात यह है कि धूप में रखा यह गुब्बारा पुलिस के पहुंचने से पहले उड़ गया। बालकरुपी के गजरेड़ा गांव के अर्जुन कुमार ने खेतों में गुब्बारा देखा था।

विज्ञापन


उसे उठाकर अपने घर के आंगन पर रख दिया। इसकी सूचना वार्ड पंच महेंद्र सिंह को दी। महेंद्र सिंह ने पंचायत प्रधान सुनील चौधरी को बताया। सुनील ने आलमपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। एएसआई अनूप कुमार जब गजरेड़ा गांव पहुंचे तो यह गुब्बारा धूप में प्रेशर के कारण फिर उड़ गया था। एएसआई ने बताया कि सूचना मिलते ही गुजरेड़ा गांव में पहुंचे तो गुब्बारा धूप के लगते ही फिर उड़ गया था। उसमें कोई ऐसा संदिग्ध यंत्र नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें