शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवर्न हॉल में कला प्रेमियों के लिए सोमवार को ममता धर्मा की कल्पना चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। यह प्रदर्शनी 20 से 25 नवंबर तक चलेगी।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवर्न हॉल में कला प्रेमियों के लिए सोमवार को ममता धर्मा की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 20 से 25 नवंबर तक चलेगी। इसमें ममता धर्मा के विविध और मनोरम कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री पुरस्कार विजेता, भारतीय मूर्तिकार एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट कोलकाता के पूर्व प्राचार्य बिमान बिहारी दास ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में कला रूपों की एक श्रृंखला शामिल होगी, जिसमें ममता की सिग्नेचर मेटल एम्बॉस पेंटिंग, इनोवेटिव थ्रेड पेंटिंग, मनमोहक ग्लास पेंटिंग सहित अन्य चित्र शामिल हैं। शिमला में जन्मी और पली-बढ़ी ममता की कला की खोज बिना किसी पारिवारिक कलात्मक पृष्ठभूमि के उनके स्कूल और कॉलेज के दिनों में शुरू हुई। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7:00 बजे तक है।