फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से हर साल चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत: उमेश

Tue, 30 Jul 2019 08:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में हर साल सर्पदंश से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है। यह बात वन्य प्राणी विभाग की कार्यशाला में पद्मश्री डॉ. उमेश भारती ने कही। उन्होंने कहा कि सर्पदंश के मामलों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है, बावजूद इसके मरने वालों के आंकड़े में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर स्वास्थ्य संस्थान में सांप के डसने के बाद प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, फिर भी लोगों की मौत होना चिंता का विषय है। पद्मश्री डॉ. भारती वन्य प्राणी विभाग की कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कार्यशाला में देश के ख्याति प्राप्त स्नेक चैकर विशाल सांत्रा और हिमाचल के सुरेंद्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल के विशाल सांत्रा ने कार्यशाला में पालमपुर, नूरपुर और धर्मशाला उपमंडल में वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ, रेंज ऑफिसर और वनरक्षकों को सांप पकड़ने के गुर सिखाए। इसके अलावा इंग्लैंड से पहुंचे चार प्रतिनिधियों ने भी वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सांपों को पकड़ने के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में वनरक्षकों को सांप पकड़ने की किट भी वितरित की गई। इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग उत्तर क्षेत्र के अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें