फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज से पैकेट बंद दूध मिलेगा महंगा, इतने रुपये बढ़े दाम

Wed, 27 Nov 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में आज से दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। वेरका ने सूबे में मिलने वाले स्टैंडर्ड दूध के मूल्य में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस साल दूध के मूल्य में दूसरी बार यह बढ़ोतरी हुई है। इससे पूर्व 24 जून, 2019 को दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। अब चार माह बाद दोबारा वेरका ने दूध के दाम में इजाफा कर दिया है। साल में दूसरी बार बढ़े दूध के दामों से अब गृहणियों का बजट भी बिगड़ेगा। वेरका का यह बढ़ा हुआ मूल्य 27 नवंबर से वसूला जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि फुल क्रीम 500 एमएल दूध पहले 29 रुपये था जो अब 30 रुपये मिलेगा। वहीं स्टैंडर्ड 500 एमएल 26 की जगह 27 रुपये मेेें मिलेगा। स्टैंडर्ड एक लीटर दूध 51 की जगह 53 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही टीएम 500 एमएल पहले के  24 रुपये के मुकाबले अब 25 रुपये और डीटीएम 500 एमएस पहले के 21 रुपये के मुकाबले अब 22 रुपये में मिलेगा। वेरका एजेंसी हमीरपुर के संचालक सुशील डोगरा ने बताया कि 27 नवंबर से दूध के बढ़े हुए दाम वसूले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें