फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के सम्मेलन में लगे आउटसाइडर गो बैक के नारे, ये है वजह

Wed, 25 Sep 2019 09:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भाजयुमो के सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 भाजपा युवा मोर्चा के फतेहपुर में बुधवार को हुए सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। सम्मेलन में आउटसाइडर गो बैक के नारे लगे। इस दौरान हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान, कोषाध्यक्ष विपिन नैहरिया और सचिव विशाल नैहरिया भी मौजूद थे। सम्मेलन के दौरान कुछ युवाओं ने शिमला में चुनाव समिति की बैठक के बाद हाईकमान को भेजे उम्मीदवारों के पैनल पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन


हंगामा करने युवाओं ने कहां तक कह दिया कि अगर किसी बाहरी को उम्मीदवार बनाया तो पार्टी तक छोड़ देंगे। इस दौरान कुछ युवाओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव के पक्ष में भी नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि धर्मशाला में सबसे ज्यादा एसटी और ओबीसी वर्ग के वोट हैं।

बावजूद इसके पैनल में एक भी व्यक्ति इन वर्गों के नहीं है। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज मंच से उतरकर बीच में आ गए। उसके बाद मामला शांत हुआ। उधर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि  कुछ कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में स्थानीय नेता को टिकट देने की पैरवी की है। जिसके बारे में हाईकमान को अवगत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें