फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीसी कार्यालय के बाहर किसान सभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की भूमि बेदखली रोकी जाए
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी को सौंपा मांगों संबंधी ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ के संयुक्त आह्वान पर किसानों को जमीन से बेदखली को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान किसान सभा के राज्य वित्त सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि किसानों को भूमि बेदखली से रोका जाए और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करें। कहा कि भूमि अधिकारों के लिए कानून में आवश्यक संशोधन किए जाए। प्रदर्शन के बाद सेब उत्पादक संघ की ओर से उपमंडल अधिकारी को मांगों संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में किसान सभा के राज्य वित्त सचिव सत्यवान पुंडीर, कसुम्पटी इकाई सचिव जयशिव ठाकुर, किसान नेता प्रताप ठाकुर, सीटू के महासचिव प्रेम गौतम, हीरा नंद शांडिल, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, मजदूर नेता जगत राम, जगमोहन ठाकुर, महेश वर्मा, किसान सभा सदस्य मस्त राम, बाबू राम, जगदीश और चेतन समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें