फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएचसी टिक्कर पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट में चल रहा रिक्त पदों का मामला
विज्ञापन

सीएचसी में अभी खाली चल रहे हैैं कुछ पद

संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को सीएचसी टिक्कर में स्टाफ की कमी पर ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। अदालत में स्वास्थ्य निदेशक की ओर से शपथ पत्र दायर किया गया जिसमें कहा है कि हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना की जा रही है।
विज्ञापन


सरकार ने कुछ खाली पड़े पदों को भर दिया है और कुछ पदों पर जल्द तैनाती की जाएगी। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और रंजन शर्मा की खंडपीठ ने की। सीएचसी में अभी भी ऑपरेशन हेल्थ अस्सिटेंस, मिडवाईफ, हेल्थ एजुकेटर और काउंसलर के पद खाली चल रहे हैं। हाईकोर्ट ने पिछले आदेशों में कहा था कि अगर कोई कर्मचारी समय पर डयूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। जनहित याचिका में आरोप लगाए थे कि जिन कर्मचारियों के तबादले यहां किए हैं वो कार्यभार नहीं संभाल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें