राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों की उलंघन्ना करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देव्यानी इंटरनेशनल लिमिटेड (केएफसी) और देव्यानी इंटरनेशनल लिमिटेड (पिज्जा हट) समेत 14 औद्योगिक इकाइयों व होटलों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। इन सभी उद्योगों ने बिना बोर्ड से जरूरी मंजूरी या रिन्यूवल सर्टिफिकेट लिए ही अपनी इकाइयों का संचालन शुरू कर दिया था। बोर्ड के सदस्य सचिव डा आरके परुथी ने बताया कि इन सभी इकाइयों को पर्याप्त समय दिया गया लेकिन इन्होंने उचित कार्रवाई नहीं की।