फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्थापित होंगे मुर्रा भैंस और साहिवाल गाय फॉर्म

Thu, 13 Sep 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश में मुर्रा भैंस फॉर्म, साहिवाल गाय फॉर्म और गोकुल ग्राम स्थापित करने के लिए और घर-द्वार पशु चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए परियोजनाएं भेजी हैं। 

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं को सूबे में लागू किया जाना है। कंवर ने यह जानकारी पशुपालन विभाग के कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि बकरी पालन किसानों की आय का एक बड़ा जरिया बन सकता है और राज्य में इसे बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरी पालन योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करके उत्तम नस्ल की बकरियां उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को जख्मी, बीमार और बेसहारा पशुओं को समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. स्वदेश कुमार चौधरी ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के जानकारी दी। बैठक में प्रधान सचिव पशुपालन संजय गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें