फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कालका-शिमला एनएच पर पुल ढहने के मामले में जांच के आदेश

Fri, 12 Aug 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन टनल को जोड़ने वाले पुल के ढहने के मामले में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एनएचएआई के आरओ से बातचीत की है। 
विज्ञापन
कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन टनल को जोड़ने वाले पुल के ढहने के मामले में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एनएचएआई के आरओ से बातचीत की है। जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में रिपोर्ट तलब की है। जिस एजेंसी ने सड़क के इस हिस्से का निर्माण किया है, उसके बारे में भी कहा गया है कि इंजीनियर की टीम मौके पर जाए। आने-जाने के रास्ते को भी ठीक करने को कहा गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दो दिनों की बारिश में बहुत नुकसान हुआ है। अभी तक जायजा लेने के बाद रिपोर्ट के अनुसार 685 करोड़ रुपये के आसपास नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कुल 186 मौतें हुई हैं। 24 घंटे में जो नुकसान हुए हैं, उसका आकलन किया जा रहा है। 24 घंटे में तीन लोगों की मौतें हुई हैं। चार लोग घायल हैं। 11 वाहन नष्ट हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें