फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग, पांगी में हिमपात, शिमला में बारिश, इतने दिन बरसेंगे बादल

Wed, 29 Apr 2026 02:59 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम में भी बड़ी संख्या में सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की। इधर, चंबा में पांगी उपमंडल की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान, गुम्मा, सुराल, सचे जोत में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात विस क्षेत्रों में हल्की बारिश ने लोगों को ठंडक देने का काम किया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में पांच मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह के समय मौसम साफ रहा। करीब 11 से एक बजे तक शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से बुधवार को गर्मी का असर कम रहा।

बीते दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था जो दो दिन से बदले मौसम से घटकर 30 से 35 डिग्री तक आ गया है। पांच मई तक तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं। उधर, मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर में 14.8, भुंतर में 12.9, कल्पा में 6.0, धर्मशाला में 20.6, ऊना में 19.0, नाहन में 16.7, सोलन में 12.7, मनाली में 10.9, कांगड़ा में 17.5, मंडी में 16.7 और बिलासपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ऊना जिले में बुधवार सुबह बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई लेकिन दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।


 
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.8
नाहन 30.4
बरठीं 30.3
कांगड़ा 29.8
सुंदरनगर 27.0
मंडी 26.8
सोलन 25.0
शिमला 21.6
भुंतर 20.4
ताबो 17.5
मनाली 17.0

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें