फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPS in Himachal: प्रधान महालेखाकार ने किया 1 लाख खातों का आवंटन, मासिक अंशदान की कटौती शुरू

Mon, 04 Sep 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

जीपीएफ खाताधारकों के खातों में मासिक अंशदान की कटौती शुरू कर दी है। लगभग 60,000 रुपये कटौतियां इस माह में प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पुरानी पेंशन की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रधान महालेखाकार कार्यालय की ओर से 1,02,500 जीपीएफ खातों का आवंटन किया गया है। इन कर्मचारियों ने ओपीएस का विकल्प चुना था। जबकि अन्य खातों को तैयार किया जा रहा है। वहीं जिन खातों को तैयार कर लिया गया है, उन खाताधारकों के खातों में मासिक अंशदान की कटौती शुरू कर दी है। लगभग 60,000 रुपये कटौतियां इस माह में प्राप्त होने की संभावना है।

विज्ञापन


एनपीएएस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, एनजीओ अध्यक्ष मनदीप ठाकुर के अलावा दीपक ओझा, मोहन सिंह और ज्योति प्रकाश ने रविवार को वरिष्ठ लेखा अधिकारी जीपीएफ सेल जेआर चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ लेखा अधिकारी सैल ने कई प्रकार की जानकारी कर्मचारियों को दी। उन्होंने बताया कि अभी 12 से 14 हजार खाते खोले जाने हैं।

इसके लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। आवंटन होने वाले खातों के लिए डीडीओ से आग्रह किया गया है कि जल्द संबंधित डाटा भेजें। वहीं मनदीप ठाकुर ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ लेखा अधिकारी का आभार भी जताया गया। क्योंकि अधिसूचना जारी होने के तीन माह बाद उन्होंने जीपीएफ खाते खोले हैं, जो एक बड़ा आंकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें