धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान पिछले तीन दिन से बनी शांति आखिरकार टूट गई। सदन में सुबह का सत्र शांतिपूर्ण रहा, लेकिन भोजनावकाश के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री और सत्तापक्ष के विधायक जब तय समय सवा 2 बजे तक सदन में नहीं पहुंचे तो विपक्ष ने वाकआउट का दिया।
सत्ता पक्ष के बेंच खाली देख नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर देखकर कहा कि सत्तापक्ष कहां है? कांग्रेस के अन्य विधायक भी सत्तापक्ष के समय पर नहीं पहुंचने पर उखड़ गए और सदन से वाकआउट कर विपक्ष की गैलरी में चले गए।