फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वन विभाग की मिस्ट चैंबर में कैंटीन खोलन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी संघ ने अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

बोले, किसी चहेते को फायदा पहुंचाने की है कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वन विभाग के मिस्ट चैंबर कॉलोनी और कार्यालय परिसर में एक और कैंटीन कम ग्रॉसरी स्टोर जल्द खोलने जा रहा है। इसका कुछ कर्मचारी संघ के नेता विरोध भी कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने विभाग के आलाधिकारियों को मांगपत्र भी सौंपा है।
वन मंडल अधिकारी शिमला ग्रामीण के कार्यालय भवन की धरातल मंजिल में इसके लिए स्टोर शिफ्ट कर जगह भी उपलब्ध करवा दी है। जल्द ही इसमें स्टोर की ओपनिंग होने वाली है। इसका विरोध कर रहे कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पहले से इस परिसर में एक विभाग की कैंटीन खुली है, फिर एक और कैंटीन को खोलने की कोई आवश्यकता नहीं थी। कैंटीन के खुलने से परिसर में ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो सकती है। वन विभाग के कार्यालय और कॉलोनी से होकर ही खलीनी के लिए सड़क जाती है। वह इसके पक्ष में नहीं हैं कि यहां पर कोई कैंटीन, ग्राॅसरी स्टोर, करियाना की दुकान खुले।
विज्ञापन

वन विभाग कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल, महासचिव रजनीश और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी और कैंटीन की आवश्यकता नहीं है। यह किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए की जा रही कसरत हो सकती है। सरकारी कार्यालय में इस दुकान को खोलने में भवन से छेड़छाड़ की जा रही है। कैंटीन और दुकान के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली जा रही है। वहीं फॉरेस्टर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि निजी करियाना स्टोर के खुलने से कर्मचारियों के परिवारों को किसी तरह की समस्या न आए, यह पहले से सोच कर निर्णय लिया जाए। दुकान के खुलने से कर्मचारियों की पार्क होने वाली गाड़ियां पार्क करने में दिक्कत पेश आएगी। दुकान के खुलने पर कर्मचारी किसी को रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन



चंद लोग कर रहे विरोध

वन विभाग के वनमंडल अधिकारी शिमला शहरी एवं संपदा अधिकारी पवन चौहान ने कहा कि यह चंद कर्मचारी नेताओं का ही विरोध है। इस कैंटीन और ग्रॉसरी स्टोर को कॉलोनी और यहां के कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए ही खोला जा रहा है। स्टोर को आवंटित करने के लिए कमेटी का गठन किया था। अधिकतम किराया देने वाले को ही यह कैंटीन आवंटित की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें