फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डोडरा क्वार को ओबीसी में शामिल करने का विरोध, ट्राइबल दर्जे की मांग

Thu, 03 Sep 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शिमला के डोडरा क्वार सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करने के विरोध में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष प्रभात चौधरी से मुलाकात की। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रतिनिधि महिंद्र सिंह की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने इन क्षेत्रों को ओबीसी के बजाय जनजातीय (ट्राइबल) श्रेणी में शामिल करने की वकालत की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष तर्क दिया कि इन दुर्गम क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों, विशिष्ट क्षेत्रीय आवश्यकताओं और जीवनशैली को देखते हुए इन्हें ट्राइबल दर्जा दिया जाना ही तर्कसंगत होगा। इन्हें ओबीसी श्रेणी में जोड़ना न्यायसंगत नहीं है। ओबीसी श्रेणी में पहले से ही कई जातियां शामिल हैं, जहां आरक्षण का आधार सामाजिक और आर्थिक पिछड़ापन है।
महिंद्र सिंह ने कहा कि डोडरा क्वार जैसे क्षेत्रों की चुनौतियां बिल्कुल भिन्न हैं। इसलिए वहां की परिस्थितियों के मद्देनजर केवल ट्राइबल दर्जे पर ही विचार होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें