फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन संदिग्ध पहुंचा टांडा, पॉजिटिव आने पर ओपीडी कराई खाली, मामला होगा दर्ज

Tue, 12 May 2020 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा

सार

  • कांगड़ा जिले  हेड कांस्टेबल समेत तीन और कोरोना संक्रमित
  • संक्रमित आने के बाद टांडा में बंद करवाई ओपीडी
  • कोरोना पॉजिटिव पर होगी एफआईआर
  • जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 13 पहुंची
  • पंचरुखी पुलिस स्टेशन किया सील
विज्ञापन
पंचरुखी बाजार बंद हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा की ओपीडी में मंगलवार सुबह 10 से लेकर दोपहर करीब 12:00 बजे तक कुल्थी पंचायत का कोरोना पॉजिटिव मरीज घूमता रहा। इसके सैंपल 11 मई को स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे। इसकी रिपोर्ट आज सुबह आई। डॉक्टरों ने इस व्यक्ति को अस्पताल आने के लिए मना किया था। लेकिन उक्त व्यक्ति सुबह टांडा अस्पताल पहुंच गया।

विज्ञापन


जैसे ही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल की पूरी ओपीडी खाली करा दी गई। अस्पताल से मरीजों और तीमारदारों को बाहर भेज दिया। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद कर दी गई। इलाज करवाने आए मरीजों को वापस भेजा गया।

ये भी पढ़ें: जिले में बिना पास ऐसे कर सकेंगे आवाजाही, हिमाचल सरकार ने दी बड़ी राहत
विज्ञापन


अस्पताल और मरीजों को सैनिटाइज करने के बाद दोपहर एक बजे ओपीडी शुरू की गई। अस्पताल के भीतर मरीज कहां-कहां गया, इसकी छानबीन मेडिकल टीम कर रही है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पॉजिटिव पर एफआईआर दर्ज की जाएगी, क्योंकि उसे बाहर निकलने के लिए मना किया गया था। पुलिस कर्मी कांगड़ा जिले के पंचरुखी पुलिस थाने में तैनात है, इसके चलते थाने को 10 दिन के लिए सील कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें