फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट पर अब दिन में उतरेंगे सिर्फ दो विमान, इस कंपनी ने भी खींचे हाथ

Thu, 17 Jan 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट से विमानन कंपनियों ने मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। 18 जनवरी से अब गगल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक ही उड़ान होगी। एयर इंडिया की एक विमान सेवा को गगल एयरपोर्ट के लिए बंद कर दिया गया है। निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट पहले ही गगल एयरपोर्ट से अपनी एक उड़ान को बंद कर चुकी है। एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से गगल एयरपोर्ट पर दिन में मात्र दो ही उड़ानें होंगी।

विज्ञापन


फ्लाइट बुकिंग साइट मेक माई ट्रिप में भी गगल एयरपोर्ट के लिए 18 से 31 जनवरी तक दो ही फ्लाइट के लिए बुकिंग की जा रही है। इनमें से एक एयर इंडिया, जबकि दूसरी स्पाइस जेट की फ्लाइट के लिए बुकिंग हो रही है। इनमें से केवल 24 जनवरी को ही 3 फ्लाइटें हैं, जिनमें 2 एयर इंडिया और एक उड़ान स्पाइट जेट की बताई गई है। दूसरी ओर एयर इंडिया प्रबंधन का कहना है कि इस फ्लाइट को 26 जनवरी तक ही बंद किया जाएगा। इसके बाद यह निरंतर होती रहेगी।

विज्ञापन

पहले होती थीं 4 उड़ानें

इससे पहले गगल एयरपोर्ट पर दो दिन छोड़कर चार फ्लाइटें विमानन कंपनी स्पाइस जेट और एयर इंडिया की आती-जाती थीं। इनमें एयर इंडिया विमान की सुबह और दोपहर को दो उड़ानें थीं, जबकि स्पाइस जेट विमान भी सुबह और शाम दो समय उतरता था।

अब स्पाइस जेट ने शाम के समय की फ्लाइट को बंद कर दिया है। एयर इंडिया की भी एक फ्लाइट न होने से गगल एयरपोर्ट पर 31 जनवरी तक मात्र दो ही उड़ानें होंगी।
 
गणतंत्र दिवस के चलते एयर इंडिया 26 जनवरी तक एक फ्लाइट को बंद करेगी। इसके बाद इस फ्लाइट को पुन: शुरू कर दिया जाएगा। - मिलिन गुरंग, मैनेजर एयर इंडिया, गगल एयरपोर्ट      

गगल एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक फ्लाइट बंद कर रहा है, मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। - किशोर शर्मा, निदेशक गगल एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें