फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड ने बनाया ये प्लान, बैठक में फैसला

Wed, 16 Jan 2019 09:19 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में हर उपमंडल पर एक ऐसा परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसका पूरा नियंत्रण महिला अध्यापकों के हवाले रहेगा। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने स्कूल प्राध्यापक संघ की बैठक में दी।

विज्ञापन


कहा कि नकल रोकने में शिक्षक ही अहम भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के वैकअप को भी चैक करेंगे। यदि उसमें किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो परीक्षा केंद्र समन्वयक और अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, उप अधीक्षकों और समन्वयकों का पारिश्रमिक बढ़ाने, पेपर चेकिंग में नियुक्त मुख्य परीक्षकों, उप परीक्षकों तथा सहायक निरीक्षकों का पारिश्रमिक, पुनर्मूल्यांकन और पेपर सेटिंग का पारिश्रमिक बढ़ाने, दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षा के लिए पारिश्रमिक बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


स्थल मूल्यांकन केंद्रों और परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ को मौके पर 80 से 90 प्रतिशत पारिश्रमिक व यात्रा भत्ता का भुगतान इस बार किया जाएगा। इस दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, संजीव

कुमार, विनोद बनियाल, विकास कुमार, संजीव पराशर, रंगीला राम, दीप सिंह, डॉ राजेश कौशल, चंद्र देव, सतपाल, शशि सैणी, तेज सिंह, संजीव भारद्वाज, दिनेश कौंडल, मनोहर, राकेश आदि मौजूद रहे। 

एक सप्ताह में होगा बिलों का निपटारा 

आगामी सत्र से लेखा संबंधी बिलों का निपटारा विषय का मूल्यांकन समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। केवल वही बिल लंबित/अनिर्णित रहेंगे जिनके समस्त प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए होंगे।  

इस बार उपनिदेशक करेंगे उड़नदस्तों का गठन 
वार्षिक परीक्षा के लिए बोर्ड प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, वरिष्ठ प्राध्यापकों की अध्यक्षता में उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। इस बार उड़नदस्तों का गठन उपनिदेशकों, उच्च शिक्षा के माध्यम से करवाए जाने पर विचार किया जा रहा है। गठित उड़नदस्तों में प्राध्यापकों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।  

अन्य विषयों में भी पूछे जाएंगे एमसीक्यू प्रश्न 
नौवीं कक्षा में गणित और प्रौद्योगिकी विषय और जमा एक में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी और मैथ में पीआईसीए के तहत 20 प्रतिशत एमसीक्यू प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इस प्रकार अन्य विषयों के बारे में कार्यशाला करके एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं से पहले हर जिले में बैठक करेंगे शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2019 में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाओं से पहले हर जिले में बैठक करने का फैसला लिया है। बोर्ड पहली बार वार्षिक परीक्षाओं से पहले बैठकें करेगा। इसमें संबंधित जिले के उपनिदेशक, प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक मौजूद रहेंगे।

बैठक में बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी खुद मौजूद रहेंगे। बोर्ड अध्यक्ष उपनिदेशकों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापकों से वार्षिक परीक्षाओं के संचालन का फीडबैक लेंगे।

परीक्षा संचालन में आने वाली दिक्कतों को सुनेंगे, ताकि परीक्षा से पहले उनका समाधान किया जा सके। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बैठकों में जिला शिक्षा उपनिदेशक, विद्यालय प्रमुख को परीक्षा के संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ऊना की बैठक 17 जनवरी, हमीरपुर की 18, चंबा की 23, मंडी 29, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की 30, बिलासपुर की चार फरवरी, सोलन की 13, शिमला की 15 और 16 फरवरी, कांगड़ा की धर्मशाला में 21 और 22 और सिरमौर की बैठक नाहन में 26 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें