फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक ही शराब ठेका बिका, 73 नहीं बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में 30 दिन से चली शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया में जिले के 73 शराब ठेके नीलामी नहीं हो पाए हैं। बचत भवन में शनिवार को 15वें चरण की नीलामी में शिमला ग्रामीण का पुराना डंप का एकमात्र देसी शराब ठेका बिका।
विज्ञापन

मंजीत ने 61 लाख 49 हजार 895 रुपये रिजर्व प्राइस (तय दाम) के इस ठेके को सिर्फ 105 रुपये की अधिक बोली लगाकर खरीदा। इसके अलावा दिनभर कोई ठेका नीलाम नहीं हुआ। आबकारी विभाग ने शेष बचे 73 ठेकों को मेघा क्लब, यूनिटों में बेचने के लिए नीलामी लगाई लेकिन निर्धारित दामों से कम बोली प्राप्त होने के कारण यह ठेके आवंटित नहीं हो पाए। अब आबकारी विभाग ने इन ठेकों को स्वीकृति के लिए लंबित रखा है। गौरतलब है कि विभाग को जिले के 256 ठेकों में से 183 ठेकों की नीलामी से करीब 173 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही रिजर्व प्राइस से कम 73 ठेकों की बोली के दामों को मिलाकर यह आंकड़ा 220 करोड़ रुपये के पार हो गया है। विभाग ने 256 ठेकों से 254 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें