फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अक्तूबर से बिकेंगे सिर्फ बीएस-4 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर (लेह और करगिल को छोड़ कर) और उत्तर प्रदेश के 23 जिलों (अधिकतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के) में आगामी 1 अक्टूबर से चार पहियों वाले ऐसे सभी वाहनों की बिक्री और पंजीकरण पर रोक लग जाएगी, जो भारत स्टेज (बीएस) 4 उत्सर्जन मानक पर खरे नहीं उतरते। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सिलसिले में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


मंत्रालय से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 1 अक्टूबर 2015 से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर (लेह और करगिल को छोड़ कर) और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, मथुरा, महामाया नगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत, शामली, संभल, फर्रूखाबाद, कन्नौज, औरैया और कासगंज जिलों में सिर्फ बीएस -4 मानक वाले फोर व्हीलर्स का उत्पादन और बिक्री होगी।

इसके साथ ही वहां इसी तरह के वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा। गोवा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी बीएस-4 उत्सर्जन मानक लागू हो जाएंगे। एक अप्रैल, 2016 से दमन और दीव, दादरा ओर नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे केंद्र शासित प्रदेश में भी यह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है बीएस-4 उत्सर्जन मानक

बीएस-3 ईंधन की तुलना में बीएस-4 ईंधन से कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड्स और सल्फर ऑक्साइड्स का उत्सर्जन कम होता है।

गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर के अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बंगलूरू, हैदराबाद, कानपुर, पुणे, सूरत, आगरा, लखनऊ और सोलापुर में 1 अप्रैल 2010 से ही बीएस 4 श्रेणी के ईंधन उपलब्ध हैं। इसके बाद अक्टूबर 2014 से 20 और शहरों में ये ईंधन उपलब्ध करा दिए गए हैं जबकि 1 अप्रैल 2015 से इस सूची में 30 और शहर जुड़ गए हैं।

राज्य- उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर (लेह और करगिल को छोड़ कर) और उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में।

यूपी के जिले- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, मथुरा, महामाया नगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत, शामली, संभल, फर्रूखाबाद, कन्नौज, औरैया और कासगंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें